पीलीभीत। पीलीभीत में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ के कारण पीलीभीत जिले के कई दर्जन गांव की स्थिति काफी खराब हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पीलीभीत के चंदिया हजारा में दौरा करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। यहां पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने शहर का भी हवाई सर्वेक्षण किया। खकरा और देवहा नदियों की बाढ़ से प्रभावित इलाके के ऊपर सीएम का हेलीकाप्टर काफी देर तक घूमता रहा। इसके बाद पूरनपुर के अभयपुर गांव में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतारा। जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद वह बाढ़ग्रस्त गांवों के दौरे पर रवाना हो गए।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
मुख्यमंत्री ने चंदिया हजारा में बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रभारी बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री संजय गंगवार समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ बैठक भी की।
आज जनपद पीलीभीत पहुंचकर बाढ़ से राहत एवं बचाव को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
साथ ही, बाढ़ प्रभावितों से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना एवं उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की। pic.twitter.com/PKOYBX0aQQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 10, 2024
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों से कहा कि संकट की इस घड़ी में यूपी सरकार उनके साथ है, सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। साथ ही, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कुशलतापूर्वक राहत कार्य संचालित करने के निर्देश भी दिए।