Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी की अपील- यूपी के सभी लोकसभा सांसद परिसीमन बिल का समर्थन करें, ताकि महिला आरक्षण रास्ता साफ हो

CM योगी की अपील- यूपी के सभी लोकसभा सांसद परिसीमन बिल का समर्थन करें, ताकि महिला आरक्षण रास्ता साफ हो

By Abhimanyu 
Updated Date

बलरामपुर : पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा की सीटों में सभी राज्यों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस बिल को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराने की तैयारी है। जिसके लिए सरकार समर्थन जुटाने में लगी हुई है। वहीं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी लोकसभा सांसदों से परिसीमन बिल को समर्थन देने की अपील की, ताकि महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का रास्ता साफ हो सके।

पढ़ें :- 'भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है देश नहीं...' अखिलेश यादव ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर बोला हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा, “यूनियन कैबिनेट के द्वारा परिसीमन बिल पास करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और यूनियन कैबिनेट का हृदय से धन्यवाद…मैं उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा के माननीय सांसदों से अपील करूंगा कि वे इस बिल का समर्थन करें और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने में अपना योगदान दें।”

बलरामपुर में सीएम योगी ने समाचार एजेंसियों से बातचीत में कहा, “केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन बिल पास करने के अवसर पर मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से धन्यवाद करता हूं। हम आभारी हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संसद से पहले ही पास हो चुका है। कैबिनेट के द्वारा इस बिल के 2029 में लागू करने का मार्ग प्रशस्त होने के साथ ही यह सुनिश्चित हो गया है कि संसद और विधानसभा में 50 फीसदी जो सीटें बढ़ेंगी, उसके कारण 33 फीसदी महिला आरक्षण का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा….”

उन्होंने कहा, “आधी आबादी को देश की संसद और विधानसभाओं में कम से कम 33 फीसदी प्रतिनिधित्व देने की जो यह पहल है, यह स्वागत योग्य है और एक समय सीमा के अंदर यह लागू हो जाए, यह अभिनंदनीय है। मैं उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा के सांसदों से अपील करूंगा कि वे इस बिल का समर्थन करें और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने में अपना योगदान दें। यह नारी शक्ति के सशक्तिकरण से समृद्ध भारत का मार्गप्रशस्त करने का एक बेहतरीन अवसर है।”

पढ़ें :- किरण रिजिजू को लेकर सांसद शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, कहा- कल लाएं महिला आरक्षण बिल
Advertisement