लखनऊ। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने बड़ा एक्शन लेते हुए राज्य कर खण्ड- 01, जनपद रामपुर को निलम्बित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर कई अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।
पढ़ें :- IAS Officer अभिषेक प्रकाश को मिली तैनाती, बहाली के बाद संभालेंगे सचिव सामान्य प्रशासन की कुर्सी
#UPCM @myogiadityanath जी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर सहायक आयुक्त, राज्य कर खण्ड- 01, जनपद रामपुर को निलम्बित करने का निर्णय लिया है।@UPGovt @sanjaychapps1 pic.twitter.com/kZe7pmtBy8
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 10, 2025
सीएम कार्यालय के ऑफिसियल सोशल मीडिया एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी गयी है। इसमें बताया गया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर सहायक आयुक्त, राज्य कर खण्ड- 01, जनपद रामपुर को निलम्बित करने का निर्णय लिया है।