Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सीएम योगी की मंत्रियों के साथ पहली बैठक, नहीं थे दोनों डिप्टी सीएम

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सीएम योगी की मंत्रियों के साथ पहली बैठक, नहीं थे दोनों डिप्टी सीएम

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को पहली बार मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए थे लेकिन दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक नहीं थे। कहा जा रहा है कि, इस बैठक में सीएम ने उम्मीद के मुताबिक, सीटें नहीं आने की समीक्षा की।

पढ़ें :- एनकाउंटर करना और नफरत को बढ़ावा देना इस सरकार के काम करने का नया तरीका : अखिलेश यादव

कहा जा रहा है कि, इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों से जनता के बीच जाने के लिए कहा है। साथ ही मंत्री अपने अपने विभाग के काम में तेजी लाएं इसको लेकर भी कहा है। हर मंत्री अपने विभाग की कार्य योजना बना कर दे। योगी ने प्रभार वाले मंत्रियों को जिलों मे जाकर समीक्षा करने को कहा। इस दौरान योगी ने सांसद बने मंत्रियों और विधायकों को बधाई दी।

बता दें कि, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे और पीड़ितों की समस्या को सुना। इसके साथ ही समस्या के निस्तारण का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि संबंधित जनपदों में कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Advertisement