लखनऊ। यूपी (UP) में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम के बाद सीएनजी की कीमतें (CNG Price Increase) भी बढ़ा दी गई है। जिसमें आम जनता के जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। नई कीमतें 16 अप्रैल यानि आज सुबह से लागू कर दी गई है। बढ़ती हुई कीमतों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG)के बढ़ते दामों का असर सबसे ज्यादा वाहन चालकों पर पड़ने वाला है।
पढ़ें :- AUS-W vs IND-W 2nd T20I : ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20आई में भारत को 19 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
राजधानी लखनऊ समेत आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में सीएनजी के दाम (CNG Price Increase) बढ़ा दिए गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था। जिसके चलते अब लखनऊ और आगरा में सीएनजी 97.75 रूपए प्रति किलो हो गई है। सुल्तानपुर, अयोध्या और उन्नाव में आज सुबह से नई दर 95.00 रूपए प्रति किलो हो गई है। पहले यह 94.00 प्रति किलो थी। कंपनी ने कीमत में 1 रूपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है।
वहीं दूसरी ओर घरेलू PNG की नई कीमत लागू की गई हैं। घरेलू प्राकृतिक गैस (CNG) का कोटा घटने से कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके चलते अब 58.50 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) घरेलू PNG निर्धारित की गई हैं। बढ़ी हुई कीमतें 16 अप्रैल यानी आज सुबह से लागू कर दी गई है।