Home made serum of potato: ठण्ड के मौसम में स्किन से सम्बंधित समस्याएं होना बेहद आम हैं। ऐसे में स्किन का ड्राई हो जाना और कालापन चेहरा (Darkness of face) बुझा बुझा लगने लगता है। ऐसे में स्किन की खास ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है वरना स्किन बेजान नजर आने लगती है।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
ठण्ड के मौसम में स्किन से चमक गायब हो जाती है। जिसकी वजह से नेचुरल ऑयल की कमी हो जाती है। वहीं इस ड्राई स्किन पर जब धूल और मिट्टी जमने लगती है तो कालापन नजर आता है। ऐसे में चेहरा ना केवल गंदा दिखता है बल्कि बेजान दिखने है। इस ड्राई स्किन पर अगर स्क्रब करने पर रैशेज औरकै दिक्कतें होने लगती है। स्किन चोटिल होने का भी डर रहता है। चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए आज हम आपको आलू से सीरम बनाने का तरीका बताने जा रहे है।
तो चलिए जानते है घर में कच्चे आलू के रस को इन चीजों में मिलाकर सीरम तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाने से कालापन (Darkness of face) तो दूर होगा ही खोयी चमक भी वापस लौट आएगी। चेहरे की स्किन को चमकाने के लिए घरेलू नुस्खे काफी कारगर होते हैं। चेहरे पर चमक लेन के लिए और स्किन का कालापन दिख रहा है तो इसे दूर करने के लिए घर में मौजूद इन तीन चीजों से के साथ होममेड सीरम बना सकती हैं।
इसके लिए एक चम्मच कच्चे आलू का रस और एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही की जरूरत होगी। सीरम के लिए जब भी कच्चे आलू का रस लें तो इसे घिसकर कपड़े से निचोड़कर किसी कांच के बर्तन में रख लें। फिर इस रस के ऊपर का सफेद हिस्सा लें। नीचे का स्टार्च वाला हिस्सा ना लें।
कच्चे आलू के रस को चेहरे पर लगाने के लिए सफेद हिस्सा ही फायदेमंद होता है। इन तीनों चीज को किसी शीशी में मिलाकर रख लें। रात को सोने से पहले इस मिक्सचर को सीरम की तरह चेहरे पर लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर चेहरा पानी से वॉश कर लें। कुछ ही दिनों में चेहरे पर चमक दिखने लगेगा और स्किन में फर्क आ जाएगा।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि