Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल्द ही बढ़ सकती है ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया चेतवानी

जल्द ही बढ़ सकती है ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया चेतवानी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में कई जगहों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान का पारा तेजी से गिरने लगा है। जिसके कारण  ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

पढ़ें :- अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन; कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग शीतलहर से परेशान होने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में आज भी बारिश के आसार हैं।

वही उत्तर प्रदेश को लेकर बताया जा रहा है कि यहाँ ठंड बढ़ सकती है|

पढ़ें :- 'ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर उल्टी गिरी कार,' मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की दर्दनाक मौत
Advertisement