Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. शीशे में खुद को देख घोडा हुआ कन्फ्यूज़, फिर किया कुछ ऐसा… देखें video

शीशे में खुद को देख घोडा हुआ कन्फ्यूज़, फिर किया कुछ ऐसा… देखें video

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के कई सारे फनी वीडियोज वायरल होते हैं। इन वीडियोज में ये जानवर मजाकिया हरकतें करते दिखते हैं, जिन्हें देखने के बाद हंसी नहीं रुकती। वाइल्ड लाइफ की ये वीडियोज देश दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों एक घोड़े का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में घोड़ा शीशे को देख रहा है। थोड़ी देर तक उसे देखने के बाद वह खुद के ही प्रतिबिंब से डर कर शीशे के सामने से भाग जाता है।

पढ़ें :- Viral Video: आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो

घोड़े का यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरुआत में वह शीशे को जब देखता है, तो सधारण व्यवहार करता है। कुछ देर तक लगातार शीशे को देखते रहने के बाद घोड़े के व्यवहार में कुछ बदलाव आता है। घोड़ा शीशे से दूर जाने की कोशिश करता है, फिर कुछ देर बाद वह शीशे में देखता है। यह प्रक्रिया दो बार चलती है।

पढ़ें :- Shocking Video: तेंदुए ने अचानक लोगों पर किया हमला, लाठी के सहारे लोगों ने ऐसे बचाई जान

इसके बाद घोड़ा डर के बाहर भाग जाता है।  शायद घोड़ा शीशे में खुद के प्रतिबिंब को कोई दूसरा घोड़ा समझ लेता है और उससे डर कर भागता है। घोड़े के इस अजीब व्यवहार को सोशल मीडिया पर कई सारे लोग समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को “Buitengebieden” नामक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते हुए यूजर ने लिखा  “Every morning..” अर्थात घोड़े के साथ हर सुबह यही होता है।

Advertisement