Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान, कहा-‘सीता मैया का चीरहरण हुआ’, अब लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले मुंह की खाएंगे

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान, कहा-‘सीता मैया का चीरहरण हुआ’, अब लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले मुंह की खाएंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला  (Randeep Surjewala) की जुबान भाजपा पर निशाना साधते हुए फिसल गई। सुरजेवाला (Randeep Surjewala) द्रौपदी के चीरहरण का उदाहरण देना चाहते थे लेकिन उनकी जगह उन्होंने सीता मैया बोल दिया। उन्होंने कहा कि जैसे सीता मैया का चीरहण हुआ, वही लोग अब प्रजातंत्र का भी चीरहरण करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- UP News: श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

यूजर्स इसको लेकर सुरजेवाला की जमकर क्लास भी लगा रहे हैं। बता दें कि, शुक्रवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा कि हमें विश्वास है कि कल प्रजातांत्रिक बहुमत की जीत होगी। प्रजातंत्र का चीरहरण करने वाले लोग जो धनबल, सत्ताबल, ईडी, सीबीआई के भरोसे यहां तक आए हैं वो पहले भी मुंह की खाए थे और इस बार भी मुंह की खाएंगे।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट से उमर अंसारी को मिली अग्रिम जमानत, यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का था आरोप

इसके बाद उन्होंने कहा कि झूठ का आवरण पहले लोग, जैसे एक समय सीता मेया का चीरहरण हुआ था, वो अब प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहते हैं। वो लोग हारेंगे, बेनाकब हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। किसानों के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हमने किसानों का समर्थन राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए नहीं किया था। सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा- राजस्थान में प्रजातांत्रिक बहुमत की जीत होगी।

पढ़ें :- ललितपुर में दलित नाबालिग से थाने में बलात्कार मामले में बचपन बचाओ आंदोलन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

 

 

 

पढ़ें :- हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के बाद पहली बार जेल से निकले बाहर, दिखा गुरुजी लुक
Advertisement