नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने कहा कि घरेलू LPG सिलिंडर में 60 रुपये का इजाफ़ा, कमर्शियल LPG में कमाया 115 का रुपये मुनाफ़ा। पहले कम अंतर्राष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना और अब महँगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि जंग होने पर “सब चंगा सी” वाली दावेबाज़ मोदी सरकार, पर्याप्त तेल-गैस, फर्टिलाइजर (Fertilizer) मुहैया कराने में लाचार।
पढ़ें :- यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए: राहुल गांधी
घरेलू LPG सिलिंडर में ₹60 का इजाफ़ा,
Commercial LPG में कमाया ₹115 का मुनाफ़ा,पहले कम अंतर्राष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना,
अब महँगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना,जंग होने पर "सब चंगा सी" वाली दावेबाज़ मोदी सरकार,
पर्याप्त तेल-गैस, Fertilizer मुहैया कराने में… pic.twitter.com/3rEr2TMUWb— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 7, 2026
पढ़ें :- यूपी अब नागरिक सीना तानकर और माफिया सिर झुकाकर चलता है, नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा : सीएम योगी
AICC व सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि घरेलू रसोई गैस का दाम 60 रुपये बढ़ गया। कमर्शियल LPG सिलेंडर 115 रुपये बढ़ गया। मोदी सरकार ने पहले कहा कि पर्याप्त पूर्ति है। अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का हमारी ऊर्जा सुरक्षा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन फिर एक ही झटके में LPG के दाम बढ़ा दिए।
Modi Hai To Mumkin Hai pic.twitter.com/ltTPTBvGTg
— Congress (@INCIndia) March 7, 2026
पढ़ें :- चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राजस्थान समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने पहले ही चेताया था कि इस युद्ध से हिंदुस्तान पर गहरा असर होगा। हमारी ऊर्जा आपूर्ति खाड़ी के देशों से होती है । अगर वो बाधित हुआ तो इसका दुष्प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। वित्त मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट भी यही कह रही है यह हमारी विदेश नीति की विफलता है। स्ट्रैट ऑफ होरमुज खोला भी गया, तो सिर्फ रूस और चीन के जहाजों के लिए। अगर हिंदुस्तान के लिए भी खुलता, तो इतने दाम नहीं बढ़ते। अभी LPG के दाम बढ़े हैं, आगे चलकर डीजल और पेट्रोल के भी बढ़ेंगे नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों की विफलताओं का खामियाजा, देश की जनता क्यों भुगते?
• घरेलू रसोई गैस का दाम 60 रुपये बढ़ गया
• कमर्शियल LPG सिलेंडर 115 रुपये बढ़ गयामोदी सरकार ने पहले कहा कि पर्याप्त पूर्ति है, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का हमारी ऊर्जा सुरक्षा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन फिर एक ही झटके में LPG के दाम बढ़ा दिए।
नेता विपक्ष राहुल गांधी… pic.twitter.com/BjlsvjG5g8
— Congress (@INCIndia) March 7, 2026
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार
“महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल”
"महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल"
आज @MahilaCongress अध्यक्ष @LambaAlka जी के नेतृत्व और दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष @PushpaSinghINC जी की मौजूदगी में महिला कार्यकर्ताओं ने गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
महंगाई की मार झेल रही जनता पर मोदी सरकार का यह फैसला… pic.twitter.com/Ms9czwa7UC
— Congress (@INCIndia) March 7, 2026
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा और दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महंगाई की मार झेल रही जनता पर मोदी सरकार का यह फैसला गरीबी में आटा गीला करने जैसा है। हमारी मांग है- मोदी सरकार इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस ले।