लखनऊ। यूपी कांग्रेस पार्टी (UP Congress Party) ने अपने अधिकारिक एक्स पर एक वीडियो शेयर कर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये वीडियो देख लीजिए और शर्म से डूब मरिए! ये कोई सुनसान जंगल नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) जी का अपना शहर गोरखपुर है।
पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
ये वीडियो देख लीजिए और शर्म से डूब मरिए!
ये कोई सुनसान जंगल नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री जी का अपना शहर गोरखपुर है।
दिनदहाड़े, सरेआम सड़क पर एक मासूम छात्रा स्कूल जा रही है और ये मनचला बेखौफ होकर उसकी कलाई पकड़कर खींच रहा है, बदतमीजी कर रहा है।
क्या यही वो 'सुरक्षित उत्तर प्रदेश'… pic.twitter.com/XDUzACDxG0
पढ़ें :- टीएमसी ने भी भाजपा के खिलाफ 'आरोप पत्र' किया जारी, कहा- भाजपाई बंगालियों को बांग्लादेशी-रोहिंग्या कहकर करते हैं अपमानित
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 20, 2026
कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि दिनदहाड़े, सरेआम सड़क पर एक मासूम छात्रा स्कूल जा रही है और ये मनचला बेखौफ होकर उसकी कलाई पकड़कर खींच रहा है, बदतमीजी कर रहा है। पार्टी ने कहा कि क्या यही वो ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ है जिसका ढिंढोरा पूरी दुनिया में पीटा जा रहा है? पार्टी ने लिखा कि जब सूबे के मुखिया के अपने ही घर में बेटियों को घर से निकलने में खौफ महसूस हो, तो समझ लीजिए कि कानून की साख धूल में मिल चुकी है।
जब पुलिस की मौजूदगी में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कहां जाए?
कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर दूसरा वीडियो शेयर कर लिखा कि ये है बाबा का ‘रामराज्य’ है। जहां पुलिस के सामने एक दबंग सरेआम किसी की मां-बहन को गंदी गालियां दे रहा है, रेप की धमकी दे रहा है, और वर्दी तमाशबीन बनी खड़ी है।
पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी किया 'आरोप पत्र', कहा- सिर्फ बंगाल में हो रही अवैध घुसपैठ
ये है बाबा का 'रामराज्य'
जहाँ पुलिस के सामने एक दबंग सरेआम किसी की माँ-बहन को गंदी गालियां दे रहा है, रेप की धमकी दे रहा है, और वर्दी तमाशबीन बनी खड़ी है।
ग्रेटर नोएडा की इस घटना ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं, बल्कि गुंडों का राज चल रहा है।
जब पुलिस की… pic.twitter.com/C5N269gPct
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 20, 2026
पढ़ें :- 2017-2026...न भूलें हैं न भूलने देंगे..हिसाब होगा...अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर का सपा नेता शरद यादव ने जवाब देते हुए सीएम योगी को घेरा
ग्रेटर नोएडा की इस घटना ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं, बल्कि गुंडों का राज चल रहा है। जब पुलिस की मौजूदगी में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कहां जाए?