Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश ने कहा- यह उनके निजी विचार

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश ने कहा- यह उनके निजी विचार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल खड़े किए थे। दिग्जिवय सिंह (Digvijay Singh)  के इस बयान से पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी का कहना है कि ये विचार उनके निजी थे और इससे कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाया। इसको लेकर अब भाजपा की तरफ से पलटवार किया गया। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र ही गैरजिम्मेदाराना बयान देना। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ बोलने वाले को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं, अब कांग्रेस ने भी दिग्जिवय सिंह (Digvijay Singh)  के इस बयान से किनारा कर लिया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ट्वीट कर लिखा है कि, ‘आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)  द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस पार्टी के नहीं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करेगी।’

Advertisement