Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में कांग्रेस का मनरेगा के ​मुद्दे पर बड़ा विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग पर चढ़ गए प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ में कांग्रेस का मनरेगा के ​मुद्दे पर बड़ा विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग पर चढ़ गए प्रदेश अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मनरेगा और शंकराचार्य के मुद्दे को लेकर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प और धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। फिलहाल मौके पर गहमागहमी का माहौल है।

पढ़ें :- रसोई गैस की कीमतों में भारी इजाफे पर कांग्रेस, बोली- मोदी है तो मुमकिन है, एक दिन में मोदी जी इतना विकास

दरअसल, कांग्रेस यूपी के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को मनरेगा और शंकराचार्य के मुद्दे पर विधानसभा के घेराव का एलान किया था। वहीं, विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी। वहीं, कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई नेताओं को नजरबंद किया गया है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।

पढ़ें :- ये भारत की विदेश नीति नहीं... यह एक समझौता करने वाले व्यक्ति के शोषण का नतीजा है : राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
Advertisement