Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Copenhagen Mall Shootout : कोपेनहेगन शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में 3 की मौत, कई लोग घायल, पुलिस की गिरफ्त में संदिग्ध

Copenhagen Mall Shootout : कोपेनहेगन शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में 3 की मौत, कई लोग घायल, पुलिस की गिरफ्त में संदिग्ध

By अनूप कुमार 
Updated Date

Copenhagen Mall Shootout : डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के मॉल में रविवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक बंदूकधारी ने गोलीबार शुरू कर दिया। कोपेनहेगन शॉपिंग मॉल में रविवार को एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
खबरों के अनुसार, पुलिस निरीक्षक सोरेन थॉमसन ने कहा कि कई अन्य घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। कोपेनहेगन पुलिस ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख थॉमसन ने कहा कि संदिग्ध, जो हिरासत में है, एक 22 वर्षीय डेनिश व्यक्ति है, जिसे फील्ड्स शॉपिंग मॉल के पास हिरासत में लिया गया था। थॉमसन ने कहा कि तीन पीड़ित व्यक्तियों में से एक 40 साल और “दो युवा लोग” थे। जब संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास राइफल और गोला-बारूद था।

पढ़ें :- US Protest : अमेरिका के विभिन्न कॉलेज परिसरों में फिलिस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन , 2100 से अधिक लोग गिरफ्तार

यह मॉल कोपेनहेगन के बाहरी इलाके में सबवे लाइन के पास स्थित है जो सिटी सेंटर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ती है। मॉल के पास एक राजमार्ग भी है। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें लोग मॉल से भागते हुए नजर आए।

Advertisement