HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा जीत सुनिश्चित करेंगे : प्रियंका गांधी वाड्रा

अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा जीत सुनिश्चित करेंगे : प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Seat) से किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) चुनाव लड़ने जा रहे हैं और आप उन्हें जानते हैं। 40 साल से वह अमेठी के मुद्दों से भलीभांति परिचित हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Seat) से किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) चुनाव लड़ने जा रहे हैं और आप उन्हें जानते हैं। 40 साल से वह अमेठी के मुद्दों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि हम मिलकर लड़ेंगे और किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) की जीत सुनिश्चित करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अमेठी कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा धनबल से चुनाव लड़ती है। हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- मोदी जी अब खोखले वादों और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने की राजनीति बंद कर युवाओं के बारे में सोचें : प्रियंका गांधी

ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे : प्रियंका

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा (Congress candidate KL Sharma) के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra)  ने कहा कि अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे। अब मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं। ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।

किशोरी लाल शर्मा  (Kishori Lal Sharma) से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल (Kishori Lal ) को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल  (Kishori Lal ) की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। ढेर सारी शुभकामनायें।

पढ़ें :- हम कब तक अपने शहीदों की लाशें गिनते रहेंगे? 78 दिन में जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकी हमला : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि मैं जल्दी में हूं क्योंकि मुझे ‘भइया’ (राहुल गांधी) के नामांकन दाखिल करने में शामिल होने के लिए रायबरेली जाना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...