Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में भी Corona virus ने पकड़ी रफ्तार, दो और लोगो में हुई कोरोना की पुष्टि

वाराणसी में भी Corona virus ने पकड़ी रफ्तार, दो और लोगो में हुई कोरोना की पुष्टि

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में गुरुवार को दो और लोगो में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सभी कोरोना (Corona) संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। मरीजों के करीबी लोगो की भी सैंपलिंग कराई जा रही है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections Complete Results : भाजपा के 13 उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा, कांग्रेस-टीएमसी ने चार-चार सीटों पर किया कब्जा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को दो मरीजों में कोरोना (Corona) की पुष्टि हुई थी। जो गुरुवार को बढ़कर चार हो गई। कोरोना मरीजों (Corona patients) में एक बीएचयू के हेपेटाइटिस लैब का टेक्नीशियन है।

तबियत बिगड़ने पर सैंपलिंग हुई थी। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा बिहार के आरा का एक मरीज यहां के एपेक्स अस्पताल में इलाज के लिए आया था, जिसमें कोरोना (Corona) की पुष्टि हुई है।

Advertisement