Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ, नगरों का बुरा हाल है…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ, नगरों का बुरा हाल है…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को सैफई में सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरियों में आरक्षण नहीं देना चाहती है। इसलिए भर्तियों में घपले और घोटाले करती है। ये पिछड़े, दलितों और पीडीए परिवार को साजिश के तहत नौकरियों से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। चीन और देश की सीमाओं को लेकर सरकार को सावधान रहना चाहिए था और जितने इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करना चाहिए था, नहीं किया। फोर्स को पर्याप्त टेक्नोलॉजी और जानकारी मिलनी चाहिए थी। उसमें इंटेलिजेंस फेलियर है, इसके कारण हमारी आंतरिक और बार्डर की सुरक्षा खतरे में हैं। चीन के सवाल पर सरकार झूठ बोलती है। सुनने में आ रहा है कि काफी जमीन कब्जा हो गयी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से हर मुद्दे पर झूठ बोला है। स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। नगरों का बुरा हाल है। सड़कों में गड्ढ़े हैं। जलभराव है। गड्ढ़ों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं। लोगों की जान जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बेकार हो गयी हैं। बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। उसे नौकरी की तलाश है। भाजपा सरकार पूरी तरह झूठ पर चल रही है। सरकार के लोग जमीनी हकीकत से दूर हैं। महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इनके लोग खूब मुनाफा कमा रहे हैं और किसान को उसकी फसल की कीमत नहीं मिल रही है।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
Advertisement