Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हिंसा से देश कभी मजबूत नहीं हो सकता : असदुद्दीन ओवैसी

हिंसा से देश कभी मजबूत नहीं हो सकता : असदुद्दीन ओवैसी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के घर पर पथराव हुआ है। यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। तब असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  जयपुर में थे। 36 अशोका रोड पर बने इस घर में काम करने वाले लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि उपद्रवियों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। ओवैसी ने दो वीडियो ट्विटर पर शेयर किए हैं।

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं

हालांकि इस घटना के पीछे बंदरों का उत्पात भी कारण बताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। इसके लिए वहां लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement