Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी WTC 2023-25 की बेस्ट प्लेइंग-XI; सिर्फ दो भारतीय प्लेयर्स ने बनाई जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी WTC 2023-25 की बेस्ट प्लेइंग-XI; सिर्फ दो भारतीय प्लेयर्स ने बनाई जगह

By Abhimanyu 
Updated Date

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल 11 जून से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में के मैदान में खेला जाना है। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चक्र की बेस्ट वर्ल्ड प्लेइंग इलेवन चुनी है। जिसमें भारत के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि, इन नामों में विराट कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शामिल नहीं हैं।

पढ़ें :- 'श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं...' अनिल कुंबले का बड़ा बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के लिए बेस्ट वर्ल्ड प्लेइंग इलेवन का कप्तान पैट कमिंस को बनाया गया है, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम लगातार दूसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने का रही है। मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के जो रूट और उभरते टेस्ट बल्लेबाज हैरी ब्रूक को शामिल किया गया है। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी इस टीम का हिस्सा हैं। जबकि तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी इस टीम में एक पाकिस्तानी स्पिनर नोमान अली को जगह दी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की WTC 2023-25 चक्र के लिए बेस्ट वर्ल्ड प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल (भारत)

उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)

पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7060 SoC और 50MP Sony AI रियर कैमरा के साथ Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च, चेक करें स्पेक्स और कीमत

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)

जो रूट (इंग्लैंड)

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका)

ऐलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया)

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार

पैट कमिंस (कप्तान) (ऑस्ट्रेलिया)

जसप्रीत बुमराह (भारत)

मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)

नोमान अली (पाकिस्तान)

Advertisement