Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में अंचिता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड मेडल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में अंचिता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड मेडल

By शिव मौर्या 
Updated Date

CWG 2022:  बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने इन खेलों में अब तक तीन स्वर्ण पदकों के साथ कुल 6 पदक जीते हैं। सभी मेडल वेटलिफ्टिंग इवेंट में ही आए हैं। तीसने दिन अचिंता शेउली (Anchita Sheuly) ने मेडल जीता है।

पढ़ें :- Amul Team Sponsor : टी20 वर्ल्ड कप में इस देश की जर्सी पर दिखेगा अमूल, जानिए किस टीम ने बनाया अपना स्पॉन्सर

उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिन का दूसरा और इवेंट का तीसरा स्वर्ण पदक दिलाने में कामयाबी हासिल की। 20 साल के अचिंता शेउली (Anchita Sheuly) ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो वजन उठाया।

इस तरह उन्होंने कुल 313 किलो वजन उठाकर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डालने का काम किया। यह भारत के लिए तीसरे दिन (रविवार) का दूसरा पदक था, क्योंकि उनसे पहले वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने 67केजी भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वहीं, अब कामनवेल्थ गेम्स 2022 की पदक तालिका में अब भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है।

भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा है। वहीं, अब तक भारत के लिए पदक जीतने वालों की बात करें तो अचिंता शेउली और जेरेमी लालरिनुंगा से पहले शनिवार को भारत ने चार पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते थे। मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल, जबकि संकेत सरदर और विंद्यारानी देवी ने सिल्वर और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य जीता था।

 

पढ़ें :- Rinku Singh : 'कुछ लोगों को खुश करने के लिए रिंकू सिंह को बनाया बलि का बकरा,' वर्ल्ड चैंपियन ने सेलेक्टर्स की उड़ाई धज्जियां
Advertisement