Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyclone Live Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा ,  भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Live Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा ,  भारी बारिश का अलर्ट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cyclone Live Update :  बंगाल की खाड़ी में बना Low-pressure area रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। खबरों के अनुसार, IMD के नेशनल बुलेटिन और ‘ट्रैक ऑफ साइक्लोनिक डिस्टरबेंस’ (Track of cyclonic disturbance’) के मुताबिक, यह तूफान 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश के तट यानी बापटला और विशाखापत्तनम के बीच को पार कर सकता है।

पढ़ें :- '200 सीट' वाले पोस्टर पर सपा-कांग्रेस हुई फायर, अखिलेश बोले-बीजेपी इतना डर गई लगवा रही है ‘नक़ली पोस्टर’, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा...’

इस दौरान 125 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मछुआरों को पूरी तरह समुद्र से दूर रहने और तटीय क्षेत्रों में एहतियात बरतने  (Exercising caution in coastal areas) के कड़े निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के लाइव ट्रैकिंग मैप (Live tracking map) से मिल रहे संकेतों के अनुसार, सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इससे जुड़ी सभी अपडेट्स यहां लाइव देखें।

ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिले में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच इरोड जिले में रविवार को कोडिवेरी बांध पर लगातार दूसरे दिन पर्यटकों की एंट्री बंद रही।

पढ़ें :- SIR सॉफ्टवेयर की RTI में जानकारी देने से चुनाव आयोग का इनकार,कहा- यह ट्रेड सीक्रेट, कांग्रेस का आरोप- सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपा रहा आयोग
Advertisement