Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Cyclone Akvan Landfall : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ आंध्र और ओडिशा के तट से टकराया, 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार चल रही हवा

Cyclone Akvan Landfall : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ आंध्र और ओडिशा के तट से टकराया, 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार चल रही हवा

By Abhimanyu 
Updated Date

Cyclonic Storm Akvan Landfall : पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद भीषण चक्रवाती तूफान “अकवान” आज सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराया है। जिसके बाद लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। इस वक्त 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। वहीं, आंध्र-प्रदेश और ओडिशा के कई शहरों में तेज बारिश भी हो रही है।

पढ़ें :- अखिलेश बोले- ये वीडियो गवाह है कि एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में मुख्यमंत्री बिना किसी सबूत के आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज, 20 नवंबर 2026 को सुबह 07:30 से 08:30 IST के बीच, चक्रवाती तूफान “अकवान” गोपालपुर के पास (लगभग 19.1° उत्तरी अक्षांश और 84.8° पूर्वी देशांतर पर) उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराया। इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटा थी, जो झोंकों के साथ 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। तट से टकराने की यह प्रक्रिया अगले 2 घंटों तक जारी रहेगी।

चक्रवात ‘अकवान’ के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही, जिला प्रशासन ने समुद्र तट के किनारे सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं। इस बीच, पुरी बीच पर समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाओं का दौर जारी है। चक्रवात ‘अकवान’ के तट से टकराने के बाद भुवनेश्वर में भारी बारिश हो रही है। भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के मद्देनजर, विशाखापत्तनम के कई हिस्सों में घने बादल छा गए हैं और पहाड़ियों को धुंध की चादर ने घेर लिया है।

Advertisement