नई दिल्ली। अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार पूरा हो हुआ। ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
पढ़ें :- अभिनेता अदिवी सेश और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की रिलीज डेट बदली, पहले 19 मार्च को होनी थी रिलीज
ट्रेलर में क्या है?
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि हरि (अदिवि शेष) और जूलिएट (मृणाल ठाकुर) एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। शादी के बाद वह एक बच्चा चाहते हैं और अपना परिवार बसाना चाहते हैं। इस बीच जूलिएट के साथ कुछ गलत हो जाता है। इसके बाद उनकी जिंदगी एकदम बदल जाती है।
मिशन पर निकलते हैं हरि-जूलिएट
इसके बाद हरि पुलिस हिरासत में नजर आते हैं। कुछ दिनों बाद जब वह पुलिस हिरासत से छूट जाते हैं तो उन्हें जूलिएट ऐसी हालत में मिलती है कि उसे पैसों की जरूरत होती है। इसके बाद दोनों एक मिशन पर निकलते हैं। हरि अपने साथ हुए गलत काम का बदला लेते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘डकैत’ पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पढ़ें :- अभिनेता अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की रिलीज डेट बदली, जाने कब होगी रिलीज
‘डकैत’ की स्टार कास्ट
हिंदी और तेलुगु में एक साथ फिल्माई गई फिल्म ‘डकैत’ की कहानी और पटकथा आदिवी शेष और शेनिल देव ने मिलकर लिखी है। इन दोनों ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर के अलावा इस फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी अहम भूमिकाएं निभाएंगे।