Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM Kisan 24th Instalment 30 October : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की आ गई डेट, जानें अकाउंट में कब आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan 24th Instalment 30 October : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की आ गई डेट, जानें अकाउंट में कब आएंगे 2000 रुपये

By अनूप कुमार 
Updated Date

PM Kisan 24th Instalment 30 October :  किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने की डेट सामने आ गई है। सरकार ने कहा है कि 30 अक्टूबर को पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी। इससे पहले दुर्गा पूजा में ही किस्त जारी करने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन अब दिवाली से पहले किसानों को पीएम किसान की 24वीं किस्त दी जा रही है।

पढ़ें :- तमिलनाडु चुनाव: भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी, बिना ब्याज 50 लाख का लोन, हर ​परिवार को 10 हजार रूपये
पढ़ें :- PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान ​निधि की जारी होने वाली है 22वीं किस्त, ऐसे चेक करे अपना नाम, नहीं तो रुक जाएंगे 2000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को एक साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। इसके तहत हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है। जून महीने में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई थी. अब 30 अक्टूबर को 24वीं किस्त जारी की जाएगी।

Advertisement