Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow :दहेज के लिए बहू को घर से निकाला ,पति समेत ससुरालियों पर केस

Lucknow :दहेज के लिए बहू को घर से निकाला ,पति समेत ससुरालियों पर केस

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

दहेज उत्पीड़न के मामले आय दिन बढ़ते जा रहे हैं हाल ही में नोएडा के निक्की का मामला सामने आया था। वहीं अब लखनऊ में एक बहू ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। बता दें महिला का नाम  पूनम देवी है। उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को संजय उर्फ विवेक से हुई थी। विवाह में पिता ने अपने हैसियत के हिसाब से बहुत ज्यादा दान दहेज दिया था।

पढ़ें :- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को देवरिया लेकर पहुंची लखनऊ पुलिस, कोतवाली छावनी में तब्दील, मीडिया की नो एंट्री

विवाह के बाद ससुराल पक्ष ने 5 लाख रुपए नकद और अन्य सामान की मांग शुरू कर दी। मांग ने पूरी होने पर रोज महिला को तरह तरह टोर्चर किया जाने लगा। ये बात इतनी बढ़ गयी जिसके कारण उसे मायके भेज दिया गया।पूनम ने कई बार पुलिस चौकी और थाने में शिकायत की। दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। 31 अगस्त 2024 को जब वह पिता के साथ ससुराल गई, तो सास और पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद महिला   लिखित शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने पति संजय उर्फ विवेक, सास, देवर और चाचा ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पढ़ें :- Deoria Plot Allotment Case : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को लखनऊ क्राइम ब्रांच पुलिस ने शाहजहांपुर जंक्शन से किया गिरफ्तार
Advertisement