Firing on former US President Donald Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) से पहले रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर जानलेवा हमला किया गया। शनिवार रात पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रापति ट्रंप पर फायरिंग की गई, लेकिन वह खुशनसीब रहे गोली उनके कान को छेदकर निकल गयी। वहीं, हमले में एक शख्स की मौत की खबर है, जो रैली में शामिल होने पहुंचा था।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : चैंपियन और रनर-अप टीम होगीं पैसों की बरसात, सेमी-फाइनलिस्ट पर भी होगी माला-माल
जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (Republican National Convention) शुरू होने से पहले स्विंग-स्टेट पेंसिल्वेनिया में अपनी आखिरी रैली को संबोधित कर रहे थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप भाषण दे रहे हैं, तभी गोलियां चलने लगती हैं। डोनाल्ड ट्रंप अपने दाहिने हाथ से कान को ढकते हैं और डायस के पीछे झुक जाते हैं। गोलियों की आवाज जैसी तेज आवाजें सुनाई देने के बाद सीक्रेट सर्विस (Secret Service) के एजेंटों के द्वारा उन्हें मंच से उतार दिया गया।
इस दौरान ट्रंप डायस के पीछे से उठते हैं और रैली में आए लोगों की ओर मुट्ठी भींचकर साहस का संदेश देते हैं। वीडियो में उनके दाहिने कान और चेहरे पर खून नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूकर निकल गई। सीक्रेट सर्विस (Secret Service) ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया। इस घटना में रैली में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
Donald Trump just got sh@t in the head and got up like a f*cking gangster and fist pumped
pic.twitter.com/nhAKCxt65N— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 13, 2024
पढ़ें :- Video Viral : टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में साक्षी हुई ओवर एक्साइट तो MS Dhoni ने दिया ये रिएक्शन...
इस बीच सीक्रेट सर्विस (Secret Service) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। प्रवक्ता स्टीवन चेउंग (Steven Cheung) ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों को धन्यवाद दिया। वह ठीक हैं और एक स्थानीय अस्पताल में उनकी जांच की जा रही है। अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।’ वहीं, डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस हमले ने अमेरिकी नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है।