Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mars transit in Scorpio: इस दिन ग्रहों के सेनापति मंगल देव करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर,जानिए खास बातें

Mars transit in Scorpio: इस दिन ग्रहों के सेनापति मंगल देव करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर,जानिए खास बातें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mars transit in Scorpio: ज्योतिष में मंगल देव को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। 5 दिसंबर, रविवार को महान पराक्रमी माने जाने वाले मंगल देव तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि 22 अक्टूबर से तुला राशि में हैं। 5 दिसंबर से राशि परिवर्तन के बाद मंगल ग्रह 4 जनवरी तक इसी राशि तक रहेंगे। मनुष्य जीवन के लिए यह बड़ा प्रभावकारी ग्रह है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

मंगल मेष राशि एवं वृश्चिक राशि का स्वामी होता है। मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्रों का स्वामित्व भी मंगल को ही प्राप्त है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में  मंगल ग्रह का स्थान नेत्र है। यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा। मंगल देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ का योग बन रहा है। आइये जानते है कि उन राशियों के बारे जिन्हें मंगल देवता करेंगे मालामाल।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ परिणाम देगा। आपका रुका हुआ धन होगा वापस। नौकरी में प्रमोशन, व्यवसायी को मुनाफा मिल सकता है।

कन्या : मंगल देव के गोचर से कन्या राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। जातक कोई नया मकान और वाहन का योग बन रहा है। शिक्षा से जुड़े छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मंगल के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

मीन : मंगल के राशि परिवर्तन से जातकों को पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। जातक इस अवधि में करियर में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। बिजनेस के नजरिये से भी यह समय शुभ साबित होगा।

Advertisement