नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) आज दोपहर एक प्रेस बयान जारी करेंगी। इस दौरान वह कोई बड़ा खुलासा कर सकती हैं, क्योंकि जब से केजरीवाल ईडी (ED) की हिरासत में गए हैं। तभी से वह हर दिन शाम को उनसे मुलाकात करती हैं। बीते मंगलवार की शाम को भी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने मुलाकात की थी।
पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश
हर दिन ईडी दफ्तर जाती हैं सुनीता केजरीवाल
जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) उनसे मिलने सोमवार को भी ईडी दफ्तर पहुंचीं। उससे पहले रविवार को भी उन्होंने मुलाकात की थी।
कोर्ट ने दी है मिलने की अनुमति
पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।
पढ़ें :- Assembly elections announced: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पश्चिम बंगाल में होगा दो चरणों में मतदान, चार मई को आएंगे नतीजे
सीएम का सबसे पहला संदेश पत्नी सुनीता ने सुनाया था
इससे पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जेल से जनता के लिए अपना संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) के माध्यम से ही सुनाया था। इस संदेश में उन्होंने जल्द जेल से बाहर आने का भरोसा दिखाया। साथ ही, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे चालू रखने की बात भी कही थी, लेकिन जिस तरह उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी दूसरे नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) को चुना है, उससे यह संकेत मिल गए कि यदि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।