पटना। राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party convener and former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) के बरी होने पर कहा कि ‘लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिरोध के हिसाब से जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ गया।
पढ़ें :- Araria Horrific Murder : ठेले वाले ने वाहन चालक का सिर धड़ से किया अलग, फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटकर मार डाला
केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं और एजेंसियों का दुरुपयोग कर विचित्र राजनीतिक साजिशें रचती है। बीजेपी जनसमर्थन विहीन पार्टी है इसलिए ये तिकड़मबाज़ी कर विभिन्न माध्यमों से विपक्षी नेताओं का चरित्र हनन करती और कराती है। निष्पक्ष चुनाव हो तो इस देश में बीजेपी ढूंढ़ने से भी नहीं… pic.twitter.com/cGMMdAI7Mr
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 27, 2026
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए। सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही भाजापा के राजनीतिक प्रतिरोध का शिकार होता रहा है। चाहे IRCTC का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही CBI तीन बार जांच कर चुका है। हमें हर जगह से क्लीन चीट मिली लेकिन यह चौथी बार मुकदमा कराया गया। हमें न्यायालय पर विश्वास है कि हमारे साथ भी न्याय होगा।
पढ़ें :- मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, तेजस्वी यादव बोले- शराबबंदी माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए बन गया है कमाऊ पूत
वहीं राजद सांसद मनोज कुमार झा (RJD MP Manoj Kumar Jha) ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, “अब कितने लोग माफी मांगेंगें? मांगेंगे या नहीं मागेंगे? जब प्रतिशोध किसी केस को प्रेरित करता है तो उसका हश्र यही होता है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे नेतृत्व समेत जितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं सबका यही हश्र होगा।’