Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने जेड ब्वॉयफ्रेंड को कई थप्पड़, फिर हुआ कुछ ऐसा…

Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने जेड ब्वॉयफ्रेंड को कई थप्पड़, फिर हुआ कुछ ऐसा…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Delhi Metro Fight Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की और लड़के की लड़ाई हो रही है। यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का है जिसके भीतर दोनों के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह लड़ाई किसी और के बीच नहीं हो रही है, बल्कि ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बिल्ली की तरह लड़ रहे हैं। अब इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

पढ़ें :- मोदी जी ने कहा कि अडानी और अंबानी टेम्पो में भर-भरकर काला धन बांट रहे हैं, आप डरिए मत, जांच कराइए, हम आपका साथ देंगे : सुप्रिया श्रीनेत

वीडियो में आप देख सकते हैं ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही है। लड़की अपने हाथ में एक पैकेट पकड़ रखा है और उससे अपने ब्वॉयफ्रेंड को मार रही है। इसके बाद भी दोनों के बीच जोरदार बहस चल रही है और लड़के को लड़की अपने हाथ से पीटना शुरू कर देती है।

इसके बाद लड़की दूर जाने लगती है और लड़का उसे दूर जाने की धमकी देता है, लेकिन लड़की पीछे देखती है और कहती है तुमको जोर से मारूंगी। लड़की लड़के के पास जाती है और उसका मुंह बंद कर देती है। इसके बाद फिर वह लड़के को तड़ातड़ तमाचे जड़ देती है। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को चुप कराने की कोशिश करता है और वहां से जाने के लिए कहता है।

लड़के से लड़की कह रही है, अब तुम मेरी जिंदगी में वापस आने की हिम्मत मत करना और लड़के को थप्पड़ मार चाहती है। इसके बाद दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मारते हैं। थप्पड़ लगने के बाद लड़की जोर जोर से रोने लगती है और कहती है कि तुम्हारे जैसा लड़का किसी को ना मिले। तुम इतने बुरे इंसान हो।
Advertisement