1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MAHARAJGANJ:बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मौसमे आलम ने आज किया नामांकन,चुनावी मौसम में आई गर्माहट

MAHARAJGANJ:बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मौसमे आलम ने आज किया नामांकन,चुनावी मौसम में आई गर्माहट

बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मौसमे आलम ने आज किया नामांकन, चुनावी मौसम में आई गर्माहट

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोकसभा महराजगंज का चुनाव परिणाम जो भी हो पर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मौसमे आलम ने आज अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मौसम में गर्माहट जरूर ला दिया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद बसपा प्रत्याशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार हमें व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। सांसद की कुर्सी पर कुंडली मारकर बैठे भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी और सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के माथे पर अभी से पसीना आना शुरू हो गया है। इस बार महराजगंज में जनता परिवर्तन चाहती है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से महराजगंज जनपद का विकास पूरी तरह ठप है। मंहगाई बढ़ी है रोजगार के साधन नहीं है। जनता अपने को पूरी तरह से ठगा महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता ने आशिर्वाद दिया तो निश्चित तौर पर जनपद में विकास होगा और बेरोजगारी तथा मंहगाई से लोगों को निजात मिलेगी। नामांकन के दौरान बसपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...