1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ये चुनाव दो विचारधाराओं के बीच में है। एक तरफ-कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ-नरेंद्र मोदी, BJP और RSS हैं, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हम संविधान की रक्षा करेंगे। कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने तेलंगाना के मेडक में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, हमारा संविधान देश में गरीबों, आदिवासियों, पिछड़ों की रक्षा करता है। संविधान से पहले हिंदुस्तान में गरीब वर्ग के लोगों के पास कोई अधिकार नहीं था। संविधान की किताब आपके दिल की आवाज है, जिसे कांग्रेस पार्टी और हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों ने लड़कर हासिल किया है। लेकिन BJP के लोगों ने साफ कह दिया है-वह संविधान को खत्म कर देंगे।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच

इसके साथ ही कहा, ये चुनाव दो विचारधाराओं के बीच में है। एक तरफ-कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ-नरेंद्र मोदी, BJP और RSS हैं, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हम संविधान की रक्षा करेंगे। कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती।

साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी ने अडानी जैसे लोगों के लिए काम किया है। देश में आज 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है। अब कांग्रेस पार्टी करोड़ों लखपति बनाएगी। देश के हर गरीब परिवार में एक महिला को चुना जाएगा और कांग्रेस पार्टी उनके खाते में साल के 1 लाख रुपए भेजेगी।

राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान में पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों, गरीब सामान्य व अल्पसंख्यक वर्ग की आबादी करीब 90% है। लेकिन देश में इनको भागीदारी नहीं मिलती है। इसलिए हमने निर्णय लिया है पूरे हिंदुस्तान में जातिगत जनगणना होगी। ताकि हर वर्ग के लोगों को पता चल सके कि देश में उनकी कितनी आबादी और भागीदारी है। साथ ही कहा, यहां पर हमारे कार्यकर्ता आपके लिए काम कर रहे हैं। दिल्ली में मैं आपका सिपाही हूं। आपकी जो भी जरूरत होगी, मैं उसे दिल्ली में पूरा करने के लिए तैयार हूं।

 

पढ़ें :- विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, एक जुलाई से लगेंगे इतने रुपये

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...