Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म कराने पहुंची दिल्ली पुलिस, अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म कराने पहुंची दिल्ली पुलिस, अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके (Founder Abhijit Deepke) ने कहा कि चाहे लाठी खाना पड़े या गिरफ्तारी हो, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे तक जंतर-मंतर (Jantar- Mantar) से नहीं हटेंगे।

पढ़ें :- मेटा की सफाई से संतुष्ट नहीं केंद्र सरकार, पीएम मोदी के वीडियो मामले में शीर्ष अधिकारियों को किया तलब

बता दें कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने CJP को शनिवार शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर (Jantar- Mantar) पर प्रदर्शन की अनुमति दी थी, लेकिन प्रदर्शन जारी रहने के बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों के मंच के पास पहुंची और लोगों को वहां से जाने के लिए कहा। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन का समय बढ़ाने की परमिशन नहीं दी गई है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट, बोला- लोकतंत्र में आंदोलन होते रहेंगे, छात्रों के तरफ से शांतिपूर्ण किया गया प्रदर्शन , निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होगी

इससे पहले पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच पर गांधी और अंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे। दीपके ने कहा कि अगर थाली पीटने से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है तो एक बार फिर थाली पीटकर शिक्षा मंत्री को हटा दिया जाए जो अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में गो-प्रधान-गो के नारे लगाए। CJP ने स्टेज पर NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर भी लगाए हैं।

Advertisement