Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसके कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दरअसल, बीते कई दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है, जिसके कारण कभी गर्मी तो कभी बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही सात मई को बारिश की संभावना जताई थी।
पढ़ें :- रंगों के पर्व होली से पहले यूपी में मौसम लेने वाला है यूटर्न, इन जिलों में है बारिश का अर्लट : IMD
दरअसल, मई के महीने में उत्तर भारत में खासकर दिल्ली एनसीआर के लोगों को फरवरी जैसे मौसम का एहसास हो रहा है। रविवार को दिल्ली एनसीआर में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गयी। जिसके बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी हुई बारिश
इसके साथ ही उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश हुई है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, मोहाली और रूपनगर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।