1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kupwara Encounter : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, AK-47 बरामद

Kupwara Encounter : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, AK-47 बरामद

Kupwara Encounter : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा (Kupwara) में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है।  जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा (Kupwara)  जिले के जचलदारा के क्रुम्भूरा इलाके में एसओजी हंदवाड़ा (SOG Handwara) ने आतंकियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया।

By santosh singh 
Updated Date

Kupwara Encounter : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा (Kupwara) में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है।  जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा (Kupwara)  जिले के जचलदारा के क्रुम्भूरा इलाके में एसओजी हंदवाड़ा (SOG Handwara) ने आतंकियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और मौके से भाग निकले।

पढ़ें :- यूपी में गजब सियासी संयोग : दोपहर में पूर्व MLA ने थामा सपा का दामन, शाम होते ही भाजपा ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य

एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकी फंसे हो सकते हैं। भारी गोलीबारी हुई। इलाके को सील कर दिया गया है। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने नागरिकों को घर के अंदर रहने और मुठभेड़ स्थल के आस-पास आवाजाही से बचने की सलाह दी है।

सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। मुठभेड़ के दौरान एक AK-47 राइफल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। अभी ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेर लिया गया है। इस मुठभेड़ में आतंकवादी के शव के अलावा और भी महत्वपूर्ण सामान बरामद होने की संभावना है। फिलहाल, और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को लेकर सुरक्षा बलों की सतर्कता जारी है और इलाके में किसी भी अन्य आतंकवादी के छिपे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...