Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीवासी को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए…सुनीता ने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा

दिल्लीवासी को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए…सुनीता ने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भेजा गया संदेश सुनीता केजरीवाल ने पढ़कर सुनाया। उन्होंने जेल से भेजे गए पत्र को पढ़ते हुए कहा कि, आपके केजरीवाल ने जेल से सभी विधायकों के लिए संदेश भेजा है।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

सुनीता केजरीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पत्र पढ़ते हुए सुनाया। इसमें सीएम केजरीवाल ने लिखा था कि, मैं जेल में हूं इस वजह से मेरी किसी दिल्लीवासी को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी विधायक हर दिन अपनी विधानसभा में जाएं और इलाकों का दौरा करें।

इसके साथ ही लिखा कि, लोगों की समस्याओं को हाल करें। मैं केवल सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की बात नहीं कर रहा, हमें लोगों की बाकी समस्याएं भी दूर करनी हैं। दिल्ली की दो करोड़ जनता मेरा परिवार है। उन्होंने कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

पढ़ें :- VIDEO: चंदे का विरोध करने पर भाजपा नेता ने मंदिर के पुजारी के भाई को लातों से पीटा, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद
Advertisement