Delivery Boy Assault: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक डिलीवरी बॉय की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना इरा गार्डन कॉलोनी की बताई जा रही है जोकि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में स्थित है। जहां खराब सड़क को देखते हुए एक डिलीवरी बॉय ने अंदर आने से मना कर दिया और कस्टमर से ऑर्डर को कैंसिल करने की बात कही। लेकिन ऑर्डर कैंसिल की बात सुनते ही उस ग्राहक के ऐसा सर घूमा कि उसने डिलीविरी बॉय की बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी। और तो और इतने में भी उसका मन नहीं भरा तो लगभग 10 से 12 लोगों को बुलाकर उसे एक कमरे में बंधक बनाकर डंडों, लात-घूंसों से पीटा साथ ही आरोप यह भी है कि उनलोगों ने जान से मारने की भी कोशिश की। घटना के सामने आते ही बहुत से डिलीवरी बॉयज पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य
ऑर्डर कैंसिल करना जान पर बन आई
दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब दीपक नाम का एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, पार्सल लेकर इरा गार्डन कॉलोनी के पास पहुंचा, लेकिन जब उसने देखा कि कॉलोनी की सड़क काफी खराब थी, तो दीपक अंदर जाने में असमर्थता दिखाते हुए ग्राहक से कहा कि, कृपया वह अपना ऑर्डर कैंसिल करा दें, वो अंदर नहीं आ पाएगा।
बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीटा
डिलीवरी बॉय के आर्डर कैंसिल की बात सुनते ही ग्राहक भड़क उठे। जानकारी के मुताबिक, एक महिला समेत लगभग 10, 12 लोग दीपक को घेरकर पीटने लगे। इतना ही नहीं, उन्होनें उस डिलीवरी बॉय को जबरन बाइक पे बिठाया और कॉलोनी के अंदर ले आये जहां एक कमरे में उसे बंदकर लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा, गंदी गालियां दी और तो और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित और उनके साथियों के मुताबिक, महिला ग्राहक ने दीपक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बाहर से कुछ लड़कों को बुलाया। जिन्होंने आकर दीपक को बुरी तरह से मारा, और उनके डिलीवरी का सामान भी तोड़ दिया।
डिलीवरी पार्टनर्स का चौकी पर हंगामा, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही दूसरे डिलीवरी पार्टनर्स भी मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय माधवपुरम पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। डिलीवरी पार्टनर्स ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
पढ़ें :- अपनी खुन्नस मिटाने के लिए हमारी मस्जिद पर बुलडोज़र नहीं चला सकते...सहारनपुर मामले में बोले असदुद्दीन ओवैसी
फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।