लखनऊ। बरेली घटना की जांच के लिए मंगलवार को आम आदमी पार्टी AAP का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल बरेली जाने का ऐलान किया था। इस प्रतिनिधिमण्डल को बरेली जाने से रोकने के लिए यूपी पुलिस सभी पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया है।
पढ़ें :- दिल्ली की दम घोटूं हवा के बीच मकर द्वार पर प्रदूषण के खिलाफ हल्ला बोल, विपक्षी सांसदों ने 'मौसम का मजा लीजिए' बैनर लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
इस खफा आम आदमी पार्टी के यूपी के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पोस्ट पर यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार भले ही अपराध रोकने में विफल हो, लेकिन अगर आप पुलिसिया अपराध और बुलडोज़र पीड़ित लोगों से मिलने जायेंगे तो योगी जी की पुलिस पूरी तत्परता से आपको रोकने आ जायेगी।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगीराज में लोकतंत्र कैद।आज आम आदमी पार्टी के 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाना था लेकिन योगी सरकार की पुलिस ने प्रदेश कार्यालय को छावनी में बदल दिया। लोकतंत्र में जनता के बीच जाने, पीड़ितों से मिलने, सवाल उठाने का अधिकार अगर अपराध बन गया है तो समझ लीजिए तानाशाही अपने चरम पर है। योगी जी, आप पुलिस के दम पर सच्चाई को नहीं रोक सकतीं, आवाज़ें दबाई जा सकती हैं, मिटाई नहीं जा सकतीं।
रामपुर देखिए योगी जी ने यूपी पुलिस को किस काम में व्यस्त कर रखा है। अपराध रोकने के बजाय पुलिस AAP नेताओं को बरेली जाने से रोकने में लगी है। रूहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष हैदर भाई और प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला के घर पर पुलिस की मुस्तैदी देखिये।
रामपुर: देखिए योगी जी ने @Uppolice को किस काम में व्यस्त कर रखा है।
अपराध रोकने के बजाय पुलिस AAP नेताओं को बरेली जाने से रोकने में लगी है।
रूहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष हैदर भाई और प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला के घर पर पुलिस की मुस्तैदी देखिये। pic.twitter.com/oxraDDnBLoपढ़ें :- Video: मौलाना को महिला ने हंटर से जमकर पीटा, 15 वर्षीय लड़की के गलत काम करने का आरोप
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 7, 2025
संजय सिंह ने कहा कि हत्या लूट बलात्कार की घटनाओं में भले ही योगी की पुलिस घंटों बाद पहुंचे।लेकिन बरेली जाने से रोकना है तो यूपी पुलिस की सक्रियता देखिये किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमांडो अशोक रुहेलखंड प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ.सुनीता गंगवार को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करो बुलडोज़र चलाना बंद करो।
न कोई आदेश है न कोई क़ानून योगीराज में @Uppolice की मनमानी देखिए अगर आप लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज़ उठाना चाहते हैं बरेली के पीड़ितों से मिलना चाहते हैं तो इजाज़त नहीं।
हाँ नफ़रत फैलाने और गुंडागर्दी करने की खुली छूट है।
बौद्ध प्रांत के अध्यक्ष @ImranLateefAAP अयोध्या प्रांत के… pic.twitter.com/1ENVh28DoU— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 7, 2025
पढ़ें :- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के आसपास चल रहा नकली सिरप रैकेट, सांसद धर्मेंद्र यादव के पास उस जाति के माफियाओं की लिस्ट जिन्हें गिफ्ट की गईं करोड़ों की गाड़ियां, दावे से मचा हड़कंप
संजय ने कहा कि न कोई आदेश है न कोई क़ानून योगीराज में यूपी पुलिस की की मनमानी देखिए अगर आप लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज़ उठाना चाहते हैं बरेली के पीड़ितों से मिलना चाहते हैं तो इजाज़त नहीं। हां नफ़रत फैलाने और गुंडागर्दी करने की खुली छूट है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, रुहेलखंड प्रांत प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, अयोध्या प्रांत प्रभारी सरबजीत सिंह मक्कड़, महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि यादव, यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमांडों अशोक, प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला, रामपुर जिलाध्यक्ष अंसार अहमद, रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, बरेली जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्या और पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह शामिल हैं।