एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बुधवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होने वाइट कलर का क्रॉप टॉप के साथ ट्रैक पैंट पहना हुआ था,लुक लुक में वो बहुत ही स्टाइलिश लग रही थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए प्रियंका पपाराजी को देख चहक उठीं। उन्होंने पपाराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया और हालचाल पूछा। इसके बाद वह फिर से उन्हें नमस्ते कहकर अपनी कार में बैठ गईं।
पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN
Priyanka Chopra को पपाराजी और फैंस ने चारों तरफ से घेर लिया था, पर एक्ट्रेस जरा भी असहज नहीं हुईं और खूब हंसी-खुशी मिलीं। उन्होंने वाइट कलर की पैंट और क्रॉप टॉप पहना था। कैप और गॉगल्स लगाए प्रियंका काफी स्टाइलिश लग रही थीं।
इस दौरान प्रियंका ने पपाराजी को बताया कि वह अभी दो दिन इंडिया में ही हैं।प्रियंका इंडिया किस काम से आई हैं, यह तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शायद अपने किसी नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में यहां आई हैं।
पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
या हो सकता है कि वह सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ को सपोर्ट करने आई हों। यह सीरीज प्रियंका चोपड़ा स्टारर ओरिजनल सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आई थीं।