Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2021: धनतेरस पर होती है भगवान कुबेर की पूजा, मंत्र साधना से प्रसन्न होंगे धन के देवता

Dhanteras 2021: धनतेरस पर होती है भगवान कुबेर की पूजा, मंत्र साधना से प्रसन्न होंगे धन के देवता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2021: कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। भगवान कुबेर देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। कुबेर भगवान शिव के परमप्रिय सेवक भी कहे गए हैं। इन्हें मंत्र साधना द्वारा प्रसन्न करने का विधान है। जिस तरह धनतेरस पर माता लक्ष्मी का पूजन होता है। उसी तरह कुबेर देव की भी पूजा की जाना चाहिए। सुख, समृद्धि देने की मान्यता वाला ये पर्व इस साल 2 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा। दीपोत्सव की शुरूआत भी धनतेरस से ही होती है। कुबेर को प्रसन्न करने का सुप्रसिद्ध मंत्र इस प्रकार है —

पढ़ें :- Jyestha month 2024 : ज्येष्ठ माह में हनुमानजी की विशेष पूजा होती है, जानें बड़े मंगल क्या करना चाहिए दान

कुबेर मंत्र

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

2. कुबेर धन प्राप्ति मंत्र

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

कुबेर का षोडशाक्षर मंत्र- ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:।

धन प्राप्ति की कामना करने वाले साधकों को कुबेर जी का यह मंत्र जपना चाहिये। इसके नियमित जप से साधक को अचानक धन की प्राप्ति होती है।

3. कुबेर अष्टलक्ष्मी मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Griha Pravesh Muhurat : अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश का शुभ मूहूर्त है, जानें   पूजा विधि
Advertisement