Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2024 Upay : धनतेरस के दिन राशि के अनुसार करें यह उपाय , धन की देवी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Dhanteras 2024 Upay : धनतेरस के दिन राशि के अनुसार करें यह उपाय , धन की देवी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2024 Rashi Upay : धनतेरस पर्व के दिन धन की माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की उपासना का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धन त्रयोदशी पर्व के दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और भगवान धन कुबेर की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस वर्ष धनतेरस पर्व 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ उपाय का पालन करने से लाभ प्राप्त होता है।  आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कुछ विशेष उपाय।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

धनतेरस पर राशि के अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि
मेष राशि के जातक धनतेरस के दिन तिजोरी में माता लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति रखें. इससे व्यापार में लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का जरूर खरीदें और उसकी पूजा करें. ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

मिथुन राशि
धनतेरस के दिन मिथुन राशि के जातक चांदी के पांच बर्तन खरीद सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

कर्क राशि
कर्क राशि भगवान धन्वंतरि की पूजा करें और उन्हें खोये से बनी मिठाई अर्पित करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि के लिए जीवनसाथी को कोई आभूषण भेंट कर सकते हैं, इससे लाभ मिलेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक धनतेरस के दिन दूसरों की उपासना करें और चांदी के सिक्के की पूजा करें।

तुला राशि
तुला राशि के जातक धनतेरस के दिन परिवार के किसी सदस्य या जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक भगवान गणेश की उपासना करें और उन्हें लड्डू का भोग अर्पित करें. ऐसा करने से लाभ प्राप्त होगा।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

धनु राशि
धनु राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की थाली खरीद सकते हैं और इससे उन्हें आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह कहा गया है कि वह धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की उपासना करें और सोने या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें और उनकी उपासना करें. ऐसा करने से लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि
 धनतेरस के शुभ अवसर पर मीन राशि के जातक माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को सफेद रंग का मिठाई अर्पित करें।

Advertisement