Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2021 : धनतेरस पर भूलकर इन चीजों की न ​करें खरीददारी, नहीं तो मां लक्ष्मी आपसे जाएंगी रूठ

Dhanteras 2021 : धनतेरस पर भूलकर इन चीजों की न ​करें खरीददारी, नहीं तो मां लक्ष्मी आपसे जाएंगी रूठ

By संतोष सिंह 
Updated Date

Dhanteras 2021: धनतेरस त्योहार (Dhanteras festival) आगामी दो नवंबर को मनाया जाएगा। इस पर्व पर लोगों ने खरीदारी की पूरी लिस्ट तैयार कर रखी होगी। इस दिन सोने-चांदी की चीजें, बर्तन, झाड़ू और धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी अशुभ मानी जाती हैं। आइए हम बताते हैं कि धनतेरस के दिन आपको कौन सी चीजें खरीदने से बचना है?

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

स्टील – धनतेरस (Dhanteras) के दिन बहुत से लोग स्टील के बर्तन खरीदते हैं, जबकि इसको खरीदने से बचना चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं होने के कारण राहु का प्रभाव भी ज्यादा होता है। इसलिए सिर्फ प्राकृतिक धातुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए।

एल्यूमिनियम – धनतेरस (Dhanteras)  पर एल्यूमिनियम (Aluminum)  के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए हैं। इस पर राहु का प्रभाव अधिक होता है और एल्यूमिनियम (Aluminum) को दुर्भाग्य का सूचक माना गया है। त्योहार पर एल्यूमिनियम की कोई भी नई चीज घर में लाने से बचें।

लोहे – ज्योतिष (Astrology) में लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। इसलिए लोहे से बनी चीजों को धनतेरस (Dhanteras) पर भूलकर भी न खरीदें। ऐसा करने से त्योहार पर धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।

नुकीली या धारदार चीजें- धनतेरस (Dhanteras) के दिन धारदार वस्तुएं खरीदने से बचें। इस दिन चाकू, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार सामान खरीदने से सख्त परहेज करना चाहिए। धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

प्लास्टिक- धनतेरस  (Dhanteras) पर प्लास्टिक (Plastic) की बनी चीजें घर ले आते हैं। बता दें कि प्लास्टिक बरकत नहीं देता है। इसलिए धनतेरस (Dhanteras) पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर न लेकर आएं।

चीनी मिट्टी के बर्तन- धनतेरस (Dhanteras) पर चीनी मिट्टी से बने बर्तन या गुलदस्ता आदि खरीदना से बचना चाहिए। इन चीजों में स्थायित्व नहीं रहता है, जिससे घर में बरकत की कमी रहती है। इसलिए सेरामिक से बनी चीजें बिल्कुल न खरीदें।

कांच के बर्तन- धनतेरस (Dhanteras) पर कुछ लोग कांच के बर्तन या दूसरी चीजें खरीदते हैं। कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस (Dhanteras) के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए।

काले रंग की चीजें- धनतेरस (Dhanteras) के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस (Dhanteras) एक बहुत ही शुभ दिन है, जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

खाली बर्तन घर न लाएं- धनतेरस (Dhanteras) के दिन यदि आप कोई बर्तन या इस्तेमाल करने का सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसे घर में खाली न लेकर आएं। घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी, चावल या किसी दूसरी सामग्री से भर लें।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

मिलावटी चीजें- धनतेरस (Dhanteras) के दिन यदि आप तेल या घी जैसी चीजें खरीदने जा रहे हैं। तो थोड़ा सतर्क रहिए। ऐसी चीजों में मिलावट हो सकती है। इस दिन अशुद्ध चीजें खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस (Dhanteras) पर अशुद्ध तेल या घी के दीपक न जलाएं।

Advertisement