1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। वह पहले ही कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ में बंद हैं। अब उन पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (Banned terrorist organization Sikh for Justice) से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप लगा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। वह पहले ही कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ में बंद हैं। अब उन पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (Banned terrorist organization Sikh for Justice) से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप लगा है।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुई आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Delhi Lieutenant Governor VK Saxena) ने बड़ा एक्शन लेते हुए एएनआई जांच (NIA Investigation) की सिफारिश कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) को शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने सिख फॉर जस्टिस से 16 मिलियन डॉलर का फंड लिया है। उपराज्पाल (Lieutenant Governor) को लिखे पत्र में बताया गया है कि यह चंदा कट्टर खालिस्तानी समर्थक देवेंद्र पाल भुल्लर (Devendra Pal Bhullar) की रिहाई में मदद करने और खालिस्तानी भावनाओं को बढ़ावा देने के एवज में मिला है।

जानें पत्र में और क्या लिखा?

एलजी (LG) को यह पत्र वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन- इंडिया (World Hindu Federation- India) नामक संगठन ने लिखा है। इसमें बताया गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह चंदा 2014 से 2022 के बीच में लिया। आगे लिखा है 2014 में अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क स्थित एक गुरुद्वारे में सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu, head of Sikh for Justice) और केजरीवाल की मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग में केजरीवाल ने पन्नू को आश्वस्त किया था वह 1993 दिल्ली बम धमाके में दोषी उम्र कैद की सजा काट रहे भूल्लर को जेल से रिहा कराने में मदद करेंगे।

आप का पलटवार

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए

एएनआई जांच (NIA Investigation)  की सिफारिश पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)के खिलाफ एक और षड़यंत्र है। बीजेपी दिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीट हार रही है। हार देखते हुए भाजपा बौखला गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...