पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: रसोई गैस सिलेंडर की लगातार हो रही समस्याओं के विरोध में कल दिन शुक्रवार को नौतनवा तहसील में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नौतनवा रेलवे स्टेशन चौराहे पर स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के कैंप कार्यालय से सुबह 10 बजे प्रदर्शनकारी एकत्र होकर रैली के रूप में नौतनवा तहसील के लिए प्रस्थान करेंगे।
पढ़ें :- श्रीराम यंत्र की स्थापना हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चे भारतीय को कर देता है आनंद से विभोर: सीएम योगी
इस कार्यक्रम की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमित जायसवाल ने देते हुए बताया कि क्षेत्रवासियों को गैस सिलेंडर वितरण में अनियमितताओं, देरी और मनमानी व्यवहार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की है।