Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Dhoni Gift : धोनी के गिफ्ट से फूले नहीं समा रहे तमिल स्टार योगी योगी बाबू, तस्वीरें- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Dhoni Gift : धोनी के गिफ्ट से फूले नहीं समा रहे तमिल स्टार योगी योगी बाबू, तस्वीरें- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhoni Gift : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला तमिल स्टार योगी बाबा को तोहफे में दिया है। यह वहीं बल्ला है, जिससे धोनी ने नेट्स में प्रैक्टिस की थी। स्टार कॉमेडियन और अभिनेता को एक बल्ले के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जिस पर धोनी ने ऑटोग्राफ दिए हैं। योगी बाबू की बल्ले के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। योगी बाबू धोनी के एंटरटेनमेंट डेब्यू वेंचर ‘LGM- लेट्स गेट मैरिड’ में नजर आएंगे। योगी बाबू को क्रिकेट के खेल से बहुत लगाव है।

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

धोनी एंटरटेनमेंट की पहली तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ की घोषणा पिछले महीने 27 जनवरी को की गई थी। इस फिल्म में योगी बाबू, हरीश कल्याण, इवाना और नादिया हैं। यह फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी है। इसकी अवधारणा साक्षी सिंह धोनी ने बनाई थी, जो धोनी एंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक भी हैं।

Advertisement