1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल

मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा​ कि पीएम मोदी (PM Modi) सबको जेल  भेजने की साजिश रच रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा​ कि पीएम मोदी (PM Modi) सबको जेल  भेजने की साजिश रच रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने कहा​ कि रविवार 12 बजे आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाउंगा, जिसे जेल में डालना है डालिए। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लाइव आकर पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि कल रविवार को दोपहर 12 बजे हम आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बीजेपी के हेड क्वार्टर पहुंचेंगे। मोदी जी जिसे चाहे जेल में डाल दें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी जेल-जेल का खेल खत्म बंद करें। वे कभी मुझे जेल में डालते हैं, तो कभी मनीष सिसौदिया को तो कभी संजय सिंह को। अब वे राघव चड्डा को जो अभी लंदन से आए हैं उन्हें जेल में डालना चाहते हैं। उन्होंने मेरे पीए बिभव कुमार को जेल में डाल दिया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि पीएम मोदी ये चाहते हैं कि वे आम आदमी पार्टी के समाप्त कर देंगे, लेकिन वे ये नहीं जानते हैं कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा समाप्त होने वाली नहीं है। ये पूरे देश की आवाज बन चुका है। उन्होंने कहा कि हमारा कसूर यह है कि हमने गरीबों के लिए काम किया। हमने गरीबों को शिक्षा दी। हमने गरीबों को बिजली-पानी मुफ्त दिया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने गरीबों के लिए मोहल्ला क्लिनिक खोला ताकि उनका इलाज हो सके। ये तमाम बातें उन्हें पसंद नहीं आ रही हैं, क्योंकि वे गरीबों का हित नहीं चाहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...