मुंबई। धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को A यानी “एडल्ट ओनली” सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि 18 साल से कम उम्र के लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का रनटाइम 229 मिनट यानी करीब 3 घंटे 49 मिनट रखा गया है। दिलचस्प बात ये है कि इसका पहला पार्ट 214 मिनट का था, लेकिन दूसरा पार्ट उससे भी लंबा है। इसी वजह से ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है।
पढ़ें :- फिल्म द केरला स्टोरी-2 की स्क्रीनिंग हुई कैंसिल, आयोजकों को टिकट धारकों को वापस करना पड़ा पैसा
हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास करने से पहले कई सीन में बदलाव भी करवाए हैं। फिल्म में मौजूद हिंसक और विचलित करने वाले सीन पर चेतावनी टैग लगाए गए हैं। ड्रग्स से जुड़े सीन में भी वार्निंग जोड़ी गई है, जबकि गाली-गलौज वाले कई शब्दों को म्यूट या बदल दिया गया है। कुछ खतरनाक सीन जैसे हथौड़े से हमला, सिर काटने और आंख फोड़ने जैसे दृश्यों को छोटा या कम किया गया है। इसके अलावा कुछ शब्द, नाम और सबटाइटल में भी बदलाव किए गए हैं, ताकि कंटेंट ज्यादा संवेदनशील और नियमों के अनुसार रहे। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म का रनटाइम करीब 1 मिनट 34 सेकंड कम किया गया है। अगर ये कट्स न होते, तो फिल्म 230 मिनट से भी ज्यादा लंबी हो सकती थी।
यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जबकि इसके पेड प्रिव्यू आज रात 8 बजे से शुरू होंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। पहले पार्ट की बड़ी सफलता के बाद इस सीक्वल से भी जबरदस्त कमाई की उम्मीद की जा रही है।
रिपोर्ट: हर्ष गौतम