Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा में डिंपल यादव का हमला, बोले- ‘बच्चों को नहीं झुका पाए, इसलिए उनकी आवाज दबाई गई’

लोकसभा में डिंपल यादव का हमला, बोले- ‘बच्चों को नहीं झुका पाए, इसलिए उनकी आवाज दबाई गई’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल (Anti-Paper Leak Bill) पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव (Samajwadi Party MP Dimple Yadav) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2024 में पेपर लीक रोकने के लिए कानून बनाया जा चुका था, तो उसके बाद भी परीक्षाओं में लीक की घटनाएं क्यों होती रहीं? उन्होंने कहा कि आखिर यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है या फिर सरकार की व्यवस्था में ही स्थायी ‘लीकेज’ है।

पढ़ें :- लोकसभा में सुप्रिया सुले का मोदी सरकार हमला, बोलीं- समोसा चीन के पैसे से, चाय पाकिस्तान के पैसे से आई है, ये सब अब नहीं चलने वाला...

डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने आरोप लगाया कि पिछले 40 दिनों में 20 छात्रों ने आत्महत्या की है। उन्होंने सदन में एक-एक छात्र का नाम लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश का युवा डरने वाला नहीं है और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की आवाज उठा रहा है। जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष वहां राजनीति करने नहीं, बल्कि छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अहिंसक प्रदर्शनकारियों के साथ कठोर व्यवहार किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया। साथ ही उन्होंने सरकार पर परिसीमन जैसे राजनीतिक मुद्दों पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने की हर कोशिश नाकाम रही।

डिंपल यादव (Dimple Yadav)  ने कहा कि हम युवाओं की प्रशंसा करते हैं जेनजी के हौसले और हिम्मत की सराहना करते हैं जो डरे नहीं। यह आंदोलन पिछले एक महीने से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। हमारे सभी सांसद, विधायक गए थे जंतर-मंतर, राजनीति करने नहीं गए थे। हम साथ खड़े होना चाहते थे। 18 जून को मैं भी गई और सोनम वांगचुक से मिली। लेकिन उस दिन सरकार ने क्या किया, अहिंसा के साथ बैठे लोगों को सफेद कफन पहनाने का काम किया। गांधी जी के विचारों को कफन पहनाने का काम किया। देश में लोकतंत्र है, लेकिन क्या वाकई में स्वतंत्रता है। हर प्रदेश से बच्चे आए, वे अपनी एकता दिखाना चाहते थे। अपनी बात रखने आए थे, चाहते थे कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो। सरकार ने क्या बर्ताव किया। सरकार को परिसीमन बिल पास कराना है। इसके लिए सांसदों पर दबाव बनाया जा रहा है कि आप इधर आ जाइए, उधर आ जाइए, लेकिन बच्चों पर दबाव नहीं बना पाए। आप तो घुटने टेक कर आ गए अमेरिका के सामने।

Advertisement