Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dinesh Chowdhary jeevan parichay : विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं दिनेश चौधरी, बने पहली बार विधायक

Dinesh Chowdhary jeevan parichay : विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं दिनेश चौधरी, बने पहली बार विधायक

By संतोष सिंह 
Updated Date

Dinesh Chowdhary jeevan parichay

Dinesh Chowdhary jeevan parichay: यूपी (UP) के जौनपुर जिले (Jaunpur District) की केराकत  (सुरक्षित) विधानसभा सीट (Kerakat Assembly) पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के टिकट पर दिनेश चौधरी (Dinesh Chowdhary) को 84078 वोट पाकर विधायक चुने गए हैं। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संजय कुमार सरोज (Sanjay Kumar Saroj) 68019 पाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

सपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो बन गए विधायक

दिनेश चौधरी ने बताया कि हमारे पिताजी ब्लाक प्रमुख रह चुके थे। इसीलिए हमें राजनीति की तरफ प्रेरित किया। श्री चौधरी ने बताया कि वर्ष 2010 में उन्होंने अपनी पत्नी शारदा चौधरी को सपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य बनवाया। फिर उन्हें जिला पंचायत का अध्यक्ष बनवाया। इसके बाद जब उन्होंने सपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो भाजपा ने केराकत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का अवसर दिया और सफलता भी मिल गयी।

ये है पूरा सफरनामा
नाम – दिनेश चौधरी
निर्वाचन क्षेत्र – 372, केराकत  (सुरक्षित) विधानसभा सीट
जिला – जौनपुर
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- स्व0 रामनाथ
जन्‍म तिथि- 04 फरवरी, 1961
जन्‍म स्थान- छितौना, दुबेपुर (जौनपुर)
धर्म- हिन्दू
जाति- अनुसूचित जाति (धोबी)
शिक्षा- इण्टरमीडिएट
विवाह तिथि- 23 अप्रैल, 1979
पत्‍नी का नाम- शारदा चौधरी
सन्तान- तीन पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय- कृषि, व्यापार (दुकान आदि)
मुख्यावास- ग्राम- छितौना, पोस्ट- दुबेपुर, जिला-जौनपुर

राजनीतिक योगदान
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 
Advertisement