Dinesh Karthik Retirement: आईपीएल 2024 सीजन में आज (22 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। जिसमें चार विकेट से जीत दर्ज करके राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और उसके फैंस का दिल तोड़ दिया। इस मैच के बाद बेंगलुरु सबसे अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कथित तौर पर आईपीएल को अलविदा कह दिया।
पढ़ें :- पडिक्कल इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो उन्हें टीम इंडिया से दूर रखना मुश्किल हो जाएगा, इस भारतीय खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी!
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हार के बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) हाथों में ग्लव्स लिए अपनी टीम के खिलाड़ियों और स्टेडियम में मौजूद फैंस को शुक्रियादा करते हुए मैदान के बाहर जाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान बेंगलुरु की टीम के खिलाड़ियों ने मैच के बाद कार्तिक को गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) दिया। जिसके बाद माना जा रहा है कि यह कार्तिक का आखिरी आईपीएल मैच है। हालांकि, उन्होंने अधिकारिक तौर पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है।
From #RCB to Dinesh Karthik
#TATAIPL | #RRvRCB | #TheFinalCall | #Eliminator | @RCBTweets | @DineshKarthik pic.twitter.com/p2XI7A1Ta6 — IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2024
पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’
बता दें कि दिनेश कार्तिक आईपीएल पहले सीजन यानी आईपीएल 2008 से लेकर 2024 तक सभी 17 सीजन का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान कार्तिक ने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के साथ शुरु की थी और वह कुल 6 फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 257 मैच खेले और कुल 4842 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें पायदान पर रहे।
बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक आईपीएल में 100 शिकर करने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक हैं। वह धोनी (190) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा शिकार (174) करने वाले खिलाड़ी हैं। कार्तिक के नाम टूर्नामेंट में कुल 37 स्टंपिंग हैं।